TMC को झटका, विधानसभा इलेक्शन से पहले बंगाल में BJP की बड़ी जीत, इस चुनाव में सभी सीटें जीती

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में इटाहट सहकारी समिति चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल ने हलचल पैदा कर दी है | तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने सभी 9 सीटों पर जीत हासिल कर टीएमसी को करारी शिकस्त दी |

टीएमसी और वामपंथियों को भारी झटका

बीरभूम : दरअसल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अभी महीनो की दूरी हैं | इससे पहले ही बीजेपी ने टीएमसी के नेता अनुब्रत मंडल को उनके ही गढ़ बीरभूम में जीत हासिल की है | सैंथिया में इटाहट सहकारी समिति चुनाव में भगवा खेमे ने सभी नौ सीटें पर जीत हासिल कर लीं | राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने एक भी सीट हासिल नहीं कर पाये | वामपंथियों ने भी चुनाव में भाग लिया, लेकिन, उन्हें भी सीट हासिल नहीं हुई | भाजपा ने सैंथिया के इस जीत को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी सफलता के रूप में देख रही है |

इटाहट सहकारी समिति में मतदाताओं की कुल संख्या 928 है | जिसमें भाजपा, तृणमूल और वामपंथी दलों ने चुनाव में भाग लिये थे | रविवार को परिणाम घोषित होने के बाद यह देखा गया कि तृणमूल और वामपंथी दल इन सहकारी चुनावों में कोई खास प्रभाव नहीं दिखा पाये | सभी सीटों की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुश थे |
बीजेपी का दावा 2026 में भाजपा सरकार
बीजेपी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि बीरभूम में जागृति शुरू हो गई है | भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बीरभूम के मयूरेश्वर विधानसभा क्षेत्र में इटाहाट सहकारी समिति के चुनावों में 9 के 9 सीटों पर भारी जीत हासिल की | सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दिया गया |

error: Content is protected !!