West Bengal Elections 2026; बंगाल चुनावीं रणनीति मे चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, पदों से दिया इस्तीफा
PM BHARAT NEWS:जो है सच
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है | बतादें, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार 24 मार्च, 2026 को राज्य के विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपने पास मौजूद 23 पदों और जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है | दरअसल ममता बनर्जी के इस फैसले को चुनावी पारदर्शिता और प्रशासनिक संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है |

राज्य के गृह विभाग की ओर से मंगलवार 24 मार्च 2026 को जारी कि गई आधिकारिक पत्र के मुताबिक, सभी संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे को स्वीकार करने की सभी जरूरी प्रक्रियायें जल्द शुरू करें | इसके साथ ही उन सभी अन्य पदों से भी इस्तीफे की कार्रवाई शुरू की जाए, जिनका उनके पत्र में स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया है |
ममता बनर्जी राज्य के भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं है……
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 2026 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के दक्षिणी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं, जबकी इसी चुनावी मैदान से ममता बनर्जी के सामने राज्य के विपक्ष नेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं |

बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव….
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले 2026 कि विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है | मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित किया गया है | राज्य में पहले चरण का चुनाव अगले महीने 23 अप्रैल, 2026 को होगी, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा | इसके अलावा, चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 मई, 2026 को किया जाएगा |
चुनाव आयोग (CEC) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पहले फेज के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 6 अप्रैल, 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि दूसरे फेज के लिए 9 अप्रैल, 2026 तक नामांकन किया जाएगा | इसके अलावा, चुनाव से अपना नाम वापस लेने के लिए क्रमशः 9 अप्रैल और 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है |
