लव हिस्ट्री बना सरदर्द, नाबालिग लड़की को लेकर आसनसोल से भागा युवक, बांका से जुड़ी रहस्य
Pm Bharat News :जो है सच संवादाता, अंजलि शर्मा (बर्नपुर)
बांका :बांका क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के कारण घर से भागने के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है | इसी कड़ी में शादी की नीयत से एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से फरार हो गयें |मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने शंभुगंज थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी आशीष कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है | घटना के बाद स्वजन काफी परेशान रहे और बेटी की तलाश में पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं |
जनवरी में हुई थी पहचान………
पीड़ित स्वजन ने बताया कि वह रोजी-रोजगार के सिलसिले में कई वर्षों से पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह रहा है | उसके बच्चे भी वहीं के एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं | इसी वर्ष जनवरी में उसकी नाबालिग पुत्री अपनी दादी से मिलने बांका जिले के गांव आई थी | इसी दौरान उसकी पहचान शंभुगंज थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी आशीष कुमार से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई |
युवक पहुंचा आसनसोल………
परिजनों के अनुसार, लड़की के आसनसोल लौटने के बाद आशीष भी काम की तलाश में वहां पहुंच गया | उसने पास ही एक किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया | जानकारों से पता चला है कि दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही | इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने झांसे में ले लिया और शादी करने की बातों मे झांसा देकर नाबालिक लड़की को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई |
चार दिन पहले दोनों फरार……
दरअसल बताया जाता रहा है कि चार दिन पूर्व युवक ने मौका पाकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ फरार कर लिया |घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों में हड़कंप मच गया | परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका | इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा |
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित परिवार ने इस संबंध में आसनसोल थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है | स्वजन पिछले दो दिनों से बेटी की तलाश में थाने का चक्कर लगा रहे हैं | परिवार को आशंका है कि युवक शादी की नीयत से नाबालिग को अपने साथ ले गया है |
पुलिस जुटी जांच…….
इधर शंभुगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि घटना आसनसोल थाना क्षेत्र की है, इसलिए वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है | स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है | पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी |
